6 मई 2020 - 14:54
ईरान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1650 जिनमें 81 हज़ार 587 ठीक हुए

ईरान में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1 लाख 1650 हो गई है इनमें से 81 हज़ार 587 बीमार ठीक हो गए।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपुर ने बताया कि बुधवार को आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1680 नए मामले सामने आए हैं जबकि 24 घंटों में  78 लोगों की मौत हो गई।

ईरान में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 6 हज़ार 418 हो गई है।

विश्व स्तर पर कोरोना से अब तक 37 लाख 40 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 2 लाख 58 हज़ार लोगों ने दम तोड़ दिया और 12 लाख 48 हज़ार बीमार ठीक होकर असपताल से डिसचार्ज हो गए।