6 मई 2020 - 14:42
कोरोना के ख़िलाफ़ जर्मन वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, वायरस को अवरुद्ध कर देने वाले एंटीबॉडी खोज निकाले

जर्मन वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एंटीबॉडी का पता लगाया है जो कोरोना वायरस को कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोकता है, यह गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों को एक बहुत ही मज़बूत शील्ड प्रदान करता है। हालांकि यह कोई उपचार या वैक्सीन नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कोविड-19 के ख़िलाफ़ एक महत्वपूर्ण सफलता है।

वायरोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर लुका सिसिन-सेन का कहना है कि स्पष्ट रूप से यह एक बड़ी सफलता है, जिससे पता चलता है कि कोविड-19 ख़िलाफ़ दवा या वैक्सीन विकसित करने के लिए हम सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहाः कई बार के प्रयोगों में हम यह साबित करने में सफल रहे हैं कि इससे जो परिणाम हासिल हुए हैं वह टिकाऊ हैं।

प्रोफ़ेसर सिसिन-सेन और उनकी टीम ने विभिन्न प्रकार के 6,000 मानव एंटीबॉडी का विश्लेषण किया और उनमें से 750 ऐसे एंटीबॉडी खोज निकाले जो कोरोना वायरस पर सटीक निशाना लगाते हैं और पहले से संक्रमित मरीज़ों में उसे अधिक फैलने से रोक देते हैं।

एंटीबॉडी पर अधिक से अधिक परीक्षण इसलिए किए जा रहे हैं, ताकि वायरस को रोकने में सक्षम एंटीबॉडी को खोजा जा सके।

लोअर सेक्सनी के विज्ञान मंत्री ब्योर्न थुमलर का कहना था कि लोअर सेक्सनी की शोध संस्था की इस महान सफलता पर मैं बहुत ख़ुश हूं।