डॉक्टर कियानूश जहानपूर ने बताया कि ईरान में अब तक अस्सी हज़ार चार सौ पचहत्तर लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं और यही वजह है कि हम दुनिया के उन पांच सफल देशों में शामिल हो गये हैं जहां कोरोना पीड़ितों का सफलता के साथ उपचार हुआ है।
उन्होंने बताया कि देश भर में अब तक 6340 लोग कोरोना वायरस की वजह से मारे जा चुके हैं जबकि गत 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या घटकर 63 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के जो रोगी अस्पतालों में भरती हैं उनमें से 2685 की दशा अधिक चिंताजनक है।
ईरान में अब तक 5 लाख 19 हज़ार 543 लोगों का कोविड-19 के लिए लिए टेस्ट हो चुका है।
याद रहे कोरोना वायरस के संकट के आरंभ के बाद चीन के बाद ईरान में यह वायरस बहुत तेज़ी से फैला था लेकिन अब ईरान ने उस पर काबू पा लिया है।
ईरान ने संपूर्ण लॉक डाउन के बजाय सामाजिक दूरी और नियंत्रित लॉक डाउन
की नीति अपनायी जिसकी वजह से ईरान में ज़रूरी चीज़ों की न तो कमी हुई और न ही दुकानों पर भीड़ भाड़ नज़र आयी और न ही रोज़ इस्तेमाल के सामान महंगे हुए।
कोरोना से मुकाबले में ईरान के क़दमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है।