5 मई 2020 - 13:25
परमाणु समझौता और सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव-2231 एक-दूसरे से अलग नहीं हैंः ज़रीफ़

जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि पोम्पियो को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव-2231 का गहन अध्ययन करना चाहिए।

ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव क्रमांक-2231, परमाणु समझौते से अलग नहीं है इसलिए अमरीकी विदेशमंत्री को पहले उसका ढंग से अध्ययन करना चाहिए।  जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को ट्वीट किया कि माइक पोम्पियो सोचते हैं कि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव-2231, परमाणु समझौते या जेसीपीओए से अलग है जबकि एसा नहीं है।  उन्होंने लिखा हे कि अमरीकी विदेशमंत्री ने यह पढ़ा ही नहीं है कि सुरक्षा परिषद का यह समझौता, जेसीपीओए का ही एक भाग है।  जवाद ज़रीफ़ ने यह ट्वीट, अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंधों की समय सीमा बढ़ाने के लिए किये जाने वाले प्रयसों के परिप्रेक्ष्य में किया है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने हाल ही में दावा किया था कि वाशिग्टन, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव-2231 का सहभागी है इसलिए वह ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंधों की समय सीमा बढ़वा सकता है।