बोरिस जाॅनसन ने कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने के बाद इससे किये जाने वाले अपने संघर्ष के बारे में बातें बताई हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बताया है कि जब वे कोरोना से संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती थे तो उनकी हालत इतना अधिक ख़राब हो चुकी थी कि डाक्टरों ने उनकी मौत के ऐलान की तैयारी कर ली थी। जाॅनसन ने बताया कि पहले तो अपनी स्थिति को लेकर मैं बिल्कुल भी गंभीर नहीं था और लगातार काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि आरंभ में तो मैं अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं था लेकिन जब डाक्टरों ने उनको उनकी स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया तो फिर वे अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हुए। बोरिस जाॅनसन ने बताया कि अस्पताल में एक समय मेरी स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि मेरी मौत के ऐलान की तैयारी की जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि मेरी हालत बिगड़ने की स्थिति में डाक्टर पहले ही सब इन्तेज़ाम कर चुके थे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अब कोरोना वायरस की बीमारी से पूरी तरह से उबर चुके हैं। 12 अप्रैल को वे ठीक होकर लंदन के सेंट थाॅमस अस्पताल से वापस लौटे थे। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में छूट देने के लिए तैयार रोडमैप का ऐलान किया जाएगा।