28 अप्रैल 2020 - 14:02
ईरान में कोरोना वायरस की हालत, 72 हज़ार से ज़्यादा हुए ठीक, मरने वालों की तादाद में आयी कमी

ईरान में 72 हज़ार से ज़्यादा लोग करोना वायरस से ठीक हुए हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 72 हज़ार 439 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहान्पूर ने मंगलवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में 1 हज़ार 112 नए केस सामने आए हैं। इस तरह ईरान में अब तक 92 हज़ार 584 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है। इस तरह कोरोना वायरस से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 5 हज़ार 877 हो चुकी है।

दुनिया में अब तक 30 लाख 82 हज़ार 726 लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें कम से कम 2 लाख 12 हज़ार 486 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 34 हज़ार 878 लोग ठीक हो चुके हैं।