28 अप्रैल 2020 - 13:46
ईरान और चीन ने अमरीका की ग़ुडागर्दी की क्लास ली और प्रतिबंधों को घटिया क़रार दिया

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने पश्चिमी एशिया में अमरीका के हस्तक्षेपपूर्ण रवैये को क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में विघ्न उत्पन्न होने का कारण क़रार दिया है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग से टेलीफ़ोनी वार्ता में बल दिया कि ईरान के लिए क्षेत्र और क्षेत्र के जलमार्गों की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है किन्तु अमरीका का ख़तरनाक रवैया, संभव है कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र की सुरक्षा में विघ्न पैदा कर दे।

राष्ट्रपति रूहानी ने अमरीका के ग़ैर क़ानूनी और अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों के बारे में चीन सरकार के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया उस स्थान पर है जहां सभी को एक दूसरे की मदद की आवश्यकता है न यह कि कुछ लोग अपनी अमानवीय व्यवहार जारी रखते हुए ग़ैर क़ानूनी और अमानीय प्रतिबंधों को जारी रखें।

चीन के राष्ट्रपति ने भी इस टेलीफ़ोनी वार्ता में ईरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव की नीति और प्रतिबंधों को जारी रखने के अमरीका के घटिया रवैये की निंदा करते हुए कहा कि खेद की बात यह है कि कुछ देश इन हालात से राजनैतिक लाभ उठाने के प्रयास में हैं।

चीन के राष्ट्रपति ने चीन में कोरोना वायरस के शुरु होते ही ईरान की ओर से भेजी गयी मदद की सराहना करते हुए कहा कि ईरान में संक्रमितों और मौतों की संख्या में कमी से पता चलता है कि चिकित्सा के जो कार्यक्रम अपनाए गये हैं वह बहुत ही सूक्ष्म रहे हैं।