28 अप्रैल 2020 - 13:42
रूस की ईरान के बारे में अमरीका को नसीहत, कहा, अमरीकी फ़ैसले की वजह से ईरान अपने वचन पर अमल कम करने पर हुआ था मजबूर

रूस ने अमरीका से ईरान के ख़िलाफ़ अपने फ़ैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।

वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के प्रतिनिधि मीख़ाईल ओलियानोफ़ ने एक ट्वीट में कहा कि अमरीका की कार्यवाही के नतीजे में परमाणु समझौते जेसीपीओए के तहत ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने पर मजबूर हुआ।

उन्होंने अब वक्त आ गया है कि अमरीका अपने उन फ़ैसलों के बारे में फिर से विचार करे जिसका क्षेत्र सहित दुनिया की सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ा है।