जसिन्डा ऐडर्न ने लॉकडाउन या तालाबंदी में नर्मी करने का भी एलान किया है। उन्होंने चौथे लेवल की बंदिश को घटा कर तीसरे लेवल पर करने का एलान किया है।
न्यूज़ीलैंड में कई दिनों से कोरोना वायरस के केस कम होने की रिपोर्ट आ रही थी। रविवार को कोरोना वायरस का सिर्फ़ 1 केस सामने आया था।
सरकार ने यह भी कहा है कि इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस का पूरी तरह सफ़ाया हो गया है। उन्होंने थोड़ी तादाद में केस सामने आने की संभावना जतायी है।
न्यूज़ीलैंड में बंदिशों में नर्मी करने का फ़ैसला लिया है और मंगलवार से मूल ज़रूरतों से जुड़े कारोबार खुल जाएंगे।
न्यूज़ीलैंड में मेडिकल सेंटर और एजूकेशन की गतिविधियां भी शुरु हो जाएंगी, लेकिन इसके बावजूद ज़्यादातर लोग घरों में ही रहेंगे और सामाजिक संपर्क से बचेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक़, न्यूज़ीलैंड की प्रधान मंत्री ने अपनी अपने मंत्रियों की सैलरी में कटौती की है।