ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 63 हज़ार 113 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहान्पूर ने बुधवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में, ईरान में कोरोना वायरस के मरीज़ों के ताज़ा आंकड़े के बारे में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1194 नए केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 85 हज़ार 966 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं।
इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 94 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुयी है।
इस तरह कोरोना वायरस से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 5391 हो चुकी है।
दुनिया में अब तक 25 लाख 80 हज़ार 707 लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें कम से कम 1 लाख 79 हज़ार 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लाख 5 हज़ार 643 लोग ठीक हो चुके हैं।