डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यह बात ऐसी हालत में कही कि पश्चिम एशिया में अमरीका की मौजूदगी से इलाक़ा अस्थिर हो रहा है।
ट्रम्प ने कहाः "हमने पश्चिम एशिया में 8 ट्रीलियन डॉलर ख़र्च किए, लेकिन अगर सड़क पर एक गडढे को भरने की बात हो तो हम यह नहीं कर सकते। हम कितने मूर्ख हैं, सिर्फ़ मूर्ख!"
जबसे डोनल्ड ट्रम्प अमरीका के राष्ट्रपति बने हैं, उस वक़्त से वह इलाक़े में तनाव बढ़ा रहे हैं।
ट्रम्प ने परमाणु समझौते जेसीपीओए से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने का एलान किया और ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स के क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या का आदेश दिया।
फ़ार्स की खाड़ी में अमरीका की सैन्य मौजूदगी, सऊदी अरब और बहरैन जैसे तानाशाही शासन का समर्थन करती है, जबकि इराक़ जैसे तेल से मालामाल देश को अस्थिर करने से ज़रा भी नहीं चूकती।