22 अप्रैल 2020 - 13:42
2003 के बाद पहली बार 50 फ़ीसद से ज़्यादा अमरीकियों ने अलग फ़िलिस्तीनी देश बनने का किया समर्थन

अमरीका की गैलप संस्था की ओर से कराए गए सर्वे का नतीजा बताता है कि 55 फ़ीसद अमरीकी, स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश के गठन का समर्थन करते हैं, सिर्फ़ 34 फ़ीसद लोग इसके ख़िलाफ़ हैं जबकि 10 फ़ीसद लोगों ने इसका जवाब नहीं दिया।

इस सर्वे के नतीजे के मुताबिक़, यह 8 साल बाद पहली बार है जब आधी से ज़्यादा अमरीकी आबादी ने स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश क़ायम होने का समर्थन किया है।

2003 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डबल्यू बुश के साठगांठ बातचीत में शामिल होने के बाद, 58 फ़ीसद अमरीकियों ने स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश के क़ायम होने का समर्थन किया था।

सन 2000 में सबसे कम 40 फ़ीसद अमरीकियों ने स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना का समर्थन किया था।

यह सर्वे 3 से 16 फ़रवरी के बीच कराया गया और इसमें भाग लेने वाले बुज़ुर्ग, श्वेत, कन्ज़र्वेटिव और छात्र शामिल हुए थे।

इस सर्वे का नतीजा ऐसी हालत में प्रकाशित हुआ है कि अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और उनके मंत्रीमंडल के सदस्य "सेन्चुरी डील" नामक अमरीकी योजना को लागू करने और इस्राईल को दिए जाने वाले सैन्य बजट में वृद्धि के साथ ज़ायोनी शासन का समर्थन कर रहे हैं।