21 अप्रैल 2020 - 13:51
डब्लयूएचओ ने ट्रम्प के दावे को किया ख़ारिज, बहुत ही ख़तरनाक हालात का सामना होने की ओर से सचेत किया

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के दावे को ख़ारिज कर दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन के कोरोना वायरस का स्रोत होने का दावा किया था, जिसे डब्लयूएचओ ने ख़ारिज करते हुए कहा है कि इस वायरस का स्रोत जानवर हो सकता है।

जेरुस्लम पोस्ट के मुताबिक़, डब्लयूएचओ के पश्चिमी पेसेफ़िक इलाक़े के अधिकारी डॉक्टर ताक्शी कसाए ने मंगलवार को ऑनलाइन प्रेस कान्फ़्रेंस में कहाः अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, लेकिन मौजूद सुबूत से लगता है कि कोरोना वायरस का स्रोत जानवर है।

ट्रम्प ने कोरोना वायरस के बारे में चीन के ख़िलाफ़ अपने दावे में कहा है कि उनकी सरकार इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोरोना वायरस का स्रोत चीन के वुहान शहर के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी का लैब है?

वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी के उपप्रमुख युआन जेमिंग ने अभी हाल में कोरोना वायरस के फैलने में इस केन्द्र के लिप्त होने के दावे को साज़िशी भ्रम कहा था। जेमिंग ने कहा कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी के कोरोना वायरस के फैलने में लिप्त होने के दावे का लक्ष्य, अस्ल में लोगों के ध्यान को इस वायरस के वास्तविक स्रोत की ओर से भटकाना है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के प्रमुख ने सोमवार को कोरोना वायरस कोविड-19 के फैलने के बुरे अंजाम की ओर इशारा करते हुए चेतावनी दी है कि इससे भी बुरे हालात का सामना होना बाक़ी है।