21 अप्रैल 2020 - 13:30
ईरान में कोरोना की ताज़ा पोज़ीशन, ठीक होने वालों की तादाद 60000 को पार

ईरान में करोना वायरस से ठीक होने वालों की तादाद 60000 को पार कर गयी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीज़ों में 60 हज़ार 965 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहान्पूर ने मंगलवार को प्रेस कान्फ़्रेंस में, ईरान में कोरोना वायरस के मरीज़ों के ताज़ा आंकड़े के बारे में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1297 नए केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 84 हज़ार 502 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं।

इसी तरह उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 88 हो गयी है।

इस तरह कोरोना वायरस से अब तक ईरान में मरने वालों की कुल तादाद 5297 हो चुकी है।

दुनिया में अब तक लगभग 25 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट आ चुके हैं, जिसमें कम से कम 1 लाख 71 हज़ार 388 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 58 हज़ार से ज़्यादा लोग इससे ठीक हो चुके हैं।