इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना था कि अमरीका और कनाडा के बीच अनावश्यक यात्राओं पर लगे प्रतिबंध, दोनों देशों की जनता को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए अनावश्यक है।
अमरीका और कनाडा ने पिछले महीने अनावश्यक यात्राओं पर प्रतिबंध लगाए जाने पर सहमति व्यक्त की थी जो इस सप्ताह को समाप्त हो रही है।
अमरीका और कनाडा के बीच सीमावर्ती प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाए जाने पर सहमति ऐसे समय में हुआ है कि जब कोरोना वायरस के फैलाव, मौतों और संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या की दृष्टि से अमरीका सबसे आगे है।