अमरीकी अख़बार वाशिंग्टन पोस्ट ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि वित्त मंत्रालय ने आदेश दिया है कि दसियों लाख अमरीकियों को सहायता राशि के रूप में दिए जाने वाले चेक पर राष्ट्रपति ट्रम्प का नाम लिखा होना चाहिए। इस आदेश के बाद पीड़ितों को चेक हवाले करने की प्रक्रिया टाल दी गई है।
अमरीकी कांग्रेस में कोरोना महामारी से होने वाले नुक़सान की भरपाई के लिए 2.3 ट्रिलियन डालर की राशि मंज़ूर की गई थी और अब इसका एक भाग महामारी से प्रभावित होने वाले कई मिलियन नागरिकों में बांटा जा रहा है।
रोयटर ने इस बारे में वाइट हाउस से टिप्पणी मांगी तो वाइट हाउस ने टिप्पणी करने से इंकार किया।
राष्ट्रपति ट्रम्प नवम्बर महीने में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं।