15 अप्रैल 2020 - 13:22

ब्रिटेन की बीएई सिस्टम्ज़ कंपनी ने जो युद्धक विमान और अन्य रक्षा उपकरण बनाती है सऊदी अरब को यमन युद्ध के दौरान कुल 15 अरब पाउंड के हथियार बेचे हैं।

गार्डियन अख़बार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें बताया गया है कि पांच साल में यह सारा सौदा हुआ है और यही वह अवधि है जब यमन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब का युद्ध जारी रहा।

रिपोर्ट में यमन युद्ध से होने वाली तबाही के बारे में कहा गया है कि इस युद्ध ने हज़ारों आम नागरिकों की जान ले ली क्योंकि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन पर अपनी बमबारी में अंधाधुंध बम गिराए हैं। सऊदी अरब ने ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों से हथियार ख़रीदे और इन हथियारों को यमन युद्ध में प्रयोग किया।

सऊदी अरब की वायु सेना पर आरोप है कि उसने कम से कम 12 हज़ार 600 लोगों का जनसंहार किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब ने कोरोना वायरस फैलने के बाद एक पक्षीय रूप से दो सप्ताह के संघर्ष विराम का एलान किया है लेकिन यमन से मिलने वाली सूचनाएं बताती हैं कि वहां लड़ाई जारी है और ब्रिटेन द्वारा बेचे गए हथियार प्रयोग हो रहे हैं।

इससे पहले भी ब्रिटेन ने सऊदी अरब को कई बार हथियार बेचे लेकिन उस पर पर्दा डालने की कोशिश की जाती है जैसे यह नाम दिया जाता था कि चरमपंथियों के ख़िलाफ अभियान में सऊदी अरब की मदद की जा रही है मगर अब ब्रिटेन खुलकर सऊदी अरब को हथियार बेच रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के बाद सऊदी अरब इस ब्रितानी कंपनी का सबसे बड़ा कस्टमर है।