इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने टेलीफ़ोनी संपर्क के दौरान यमन की ताज़ा स्थिति और ईरान के विरुद्ध अमरीका के ग़ैर क़ानूनी और एकपक्षीय प्रतिबंधों के बारे में बातचीत की।
पिछले एक महीने के दौरान ईरान के विदेशमंत्री और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के बीच होने वाली यह दूसरी टेलीफ़ोनी वार्ता है।
ज्ञात रहे कि विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इससे पहले 12 मार्च को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के नाम एक पत्र में कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने के लिए ईरान के विरुद्ध अमरीका के ग़ैर क़ानूनी और एकपक्षीय प्रतिबंधों की समाप्ति की मांग की थी।