11 अप्रैल 2020 - 15:13
कोरोना के कुछ सार्थक साइड इफ़ेक्टः 150 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देने लगी हिमालय की चोटियां!

भारत में कोरोना वायरस के चलते किए गए लाक डाउन का एक सार्थक असर यह देखने में आ रहा है कि हिमालय पर्वत डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी से दिखाई देने लगा है।

लाक डाउन के कारण प्रदूषण में भारी कमी आई है। भारत के पंजाब राज्य के जालंधर शहर और आस पास के इलाक़ों के लोगों ने अपने घरों से नज़र आ रहे हिमालय पर्वत की फ़ोटोज़ पोस्ट की हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कई दशकों से हमने हिमालय की चोटी नहीं देखी थी।

मंजीत कंग ने लिखा कि लगभग 30 साल में यह पहली बार है कि मैं भारत के लाक डाउन की वजह से हिमालय को साफ़ देख पा रहा हूं।

कोरोना की वजह से सारी इंडस्ट्रीज़ और गाड़ियों, विमानों और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया तो पोल्युशन में भारी कमी हुई।

दिल्ली में लाक डाउन के पहले ही दिन 44 प्रतिशत प्रदूषण कम हुआ जबकि भारत के कुल 85 शहरों में लाक डाउन के पहले हफ़्ते में प्रदूषण में कमी देखी गई।

(इनपुट सीएनएन से)