यह बात वह ख़ुद कह रहे हैं। जब हम कहते हैं कि पश्चिम में एक दरिंदगी की प्रकृति पायी जाती है जो उनके ज़ाहिरी सजे संवरे रूप और अच्छे परफ़्यूम और टाइ से कोई टकराव नहीं रखती तो कुछ लोगों को आश्चर्य होता है और वह इंकार करते हैं मगर अब यही बात वह ख़ुद कह रहे हैं कि यह जंगली पश्चिम के फिर जीवित हो जाने की निशानी है।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता का इशारा इलिनोइस राज्य के गवर्नर जे बी प्रिट्सगर के हालिया बयान की ओर था जिसमें गवर्नर ने सीएनएन से बातचीत में अमरीका में कोरोना वायरस की महामारी फैल जाने के बाद मास्क और चिकित्सा उपकरणों को लेकर मची लूट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हम सारी दुनिया से मुक़ाबला कर रहे हैं और आपस मे एक दूसरे से मुक़ाबला कर रहे हैं यहां जंगली पश्चिम का माहौल है।