8 अप्रैल 2020 - 13:19
76 दिन बाद वुहान शहर में लोगों को सड़क पर निकलने की मिली इजाज़त

चीन के वुहान शहर में आवाजाही पर लगी रोक 76 दिन बाद ख़त्म हो गयी।

चीन के हूबे प्रांत के वुहान शहर के अधिकारियों का कहना है कि इस शहर में कोरोना वायरस के फैलने के बाद, शहर के भीतर आवाजाही पर लगी रोक ख़त्म हो गयी है।

इरना के मुताबिक़, वुहान में दिसंबर 2019 के अंतिम दिनों में कोरोना वायरस का केस सामने आने के बाद, पूरे शहर को क्वारंटीन कर दिया गया था। शहर के भीतर और इस शहर में आवाजाही पर भी रोक लगा दी गयी थी जो बुधवार तड़के ख़त्म हो गयी।

चीन के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वुहान शहर में आवाजाही पर लगी रोक ख़त्म हो गयी है लेकिन इस शहर के स्कूल और यूनिवर्सिटियां अगली नोटिस तक बंद हैं।

बुधवार सुबह तक वुहान शहर में कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज़ों की तादाद 50 हज़ार 8 हो चुकी थी जिनमें 2572 की मौत हुयी और 46 हज़ार 991 लोग ठीक हुए।