7 अप्रैल 2020 - 12:08
कोरोना से निपटने के लिए अलजीरिया की मस्जिदों में लाउड स्पीकर पर क़ुरआन की तिलावत

अलजीरिया की सरकार ने निर्देश दिया है कि कोरोना के कारण देश में छाए बोझिल माहौल में लोगों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए मस्जिदों में लाउड स्पीकर पर क़ुरआन की तिलावत की जाए। प्रशासन ने मस्जिदों में जमाअत की नमाज़ पर पाबंदी लगा रखी है।

धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देशवासियों की ओर से यह आग्रह किया जा रहा था कि मस्जिदों के लाउड स्पीकर से क़ुरआन की तिलावत सुनाई जाए तो इस पर प्रशासन ने फ़ैसला किया है कि ज़ोहर की अज़ान से पहले आधा घंटा क़ुरआन की तिलावत की जाएगी।

गत 17 मार्च को सरकार ने जुमे और जमाअत की नमाज़ पर रोक लगा दी थी ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

अलजीरिया में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1423 है और 173 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 90 बीमार इलाज से ठीक हो गए।