2 अप्रैल 2020 - 18:37
ब्रिटेन में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइनः गंभीर स्थिति वाले कोरोना बीमारों की वैंटीलेटर मशीन निकालकर उन बीमारों को लगाई जा सकती ह

ब्रिटेन में जहां एक तरफ़ कोरोना वायरस से लगातार मौतें हो रही हैं वहीं बुज़ुर्ग और शारीरिक रूप से कमज़ोर मरीज़ों के लिए बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक ख़बर यह आई है कि अगर उनकी हालत ज़्यादा ख़राब है तो वह वैंटीलेटर मशीन से वंचित हो सकते हैं।

ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़कर 2921 हो चुकी है। बुधवार को इस देश में 569 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया।

ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन बीएमए ने डाक्टरों को नई गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार वह बुज़ुर्ग बीमार जिनके बचने की संभावना कम है जीवन रक्षक प्रणाली से वंचित हो सकते हैं और वेंटीलेटर मशीन उनसे हटाकर उन बीमारों को दी जा सकती है जिनकी स्थिति कुछ बेहतर है।

ब्रिटिश मीडिया की ओर से बोरिस जान्सन सरकार की कड़ी आलोचना की जा रही है कि वह टेस्टिंग प्रक्रिया में बहुत धीमी रफ़तार से काम कर रही है। मंगलवार को ब्रिटेन में कुल 10 हज़ार 412 लोगों का टेस्ट हुआ।