1 अप्रैल 2020 - 14:55
कोरोना से प्रभावितों की सही संख्या न बताई जाए, पेंटागन का आदेश

अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन ने एलान किया है कि देश के सैनिकों को कोरोना से प्रभावितों की सही जानकारी न दी जाए।

पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण सेना की विभिन्न यूनिटों तक अब यह सूचना नहीं पहुंचाई जाएगी कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की डिटेल क्या है।  उन्होंने कहा कि अब के बाद से इस बारे में सेना की यूनिटों को सूचनाएं नहीं दी जाएंगी।

इससे पहले अमरीका के रक्षामंत्री ने भी कहा था कि सेना को कोरोना के बारे में विस्तार से सूचित न किया जाए।  पेंटागन ने मंगलवार को बतााय था कि इस मंत्रालय में 1259 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं जबकि पेंटागन के चार लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।  इसी बीच अमरीका के रोज़वेल्ट विमानवाहक पोत के कप्तान ने पेंटागोन के अधिकारियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा था कि कर्मीदल के कम से कम 100 सदस्य, कोरोना से संक्रमित हैं इसलिए पूरे स्टाफ़ को क्वैरेंटाइन किया जाए।  उधर अमरीकी नौसेना के कार्यवाहक मंत्री थामस मोडली ने कहा कि पेंटागन इस समयय थ्यूडर रोज़वेल्ट विमान कैरियर के स्टाफ़ को गोवाम द्वीप पर पहुंचाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि विमान वाहक पोत में कोरोना वायरस फैल गया है।  मोडली ने कहा कि कर्मीदल के 4 हज़ार सदस्य हैं इसलिए उन्हें स्थानान्तरित करने में समस्याएं आ रही हैं।

ज्ञात रहे कि पेंटागन ने पिछले बुधवार से पूरी दुनिया में अपनी सैन्य गतिविधियों पर 60 दिनों के लिए विराम लगा दिया है।