1 अप्रैल 2020 - 14:52
चमगादड़ के बाज़ार की तसवीर हमारी नहीः पश्चिमी मीडिया पर चीन की आपत्ति

ईरान में चीन के राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में छपने वाली तसवीरों पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह तसवीर चीन के बाज़ार की नहीं है।

ईरान में चीन के राजदूत चांग हुवा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर पश्चिमी मीडिया में छपने वाली तसवीरों का हवाला देते हुए लिखा कि यह चीन में नहीं है।

स्काई न्यूज़ सहित कुछ पश्चिमी मीडिया संस्थानों की वेबसाइटों पर इस तसवीर को पबलिश किया गया और दावा किया गया कि चीन में चमगादड़ों के गोश्त का बाज़ार फिर से खुल गया है। हालांकि जिस तसवीर के बारे में दावा किया गया कि वह चीन के बाज़ार की है वह इंडोनेशिया के बाज़ार की तसवीर है।