29 मार्च 2020 - 16:31
अमरीकी वैज्ञानिक का बड़ा बयानः केवल बायोलोजिकल चमत्कार ही कोरोना महामारी को रोक सकता है, यह जल्दी ख़त्म होने वाली नहीं है!

अमरीका में बायोलोजी की वैज्ञानिक अंशा बारानोवा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है कि कोरोना महामारी के जल्द समाप्त हो जाने की कल्पना नहीं की जा सकती, केवल कोई जैविक चमत्कार ही इस महामारी को ख़त्म कर सकता है।

बायोलोजी में पीएचडी बारानोवा ने जो जीएमयू स्कूल आफ़ सिस्टम्स बायोलोजी में शिक्षा देती हैं कहा कि कोरोना वायरस तभी रुकेगा जब कोई बायोलोजिकल चतम्कार हो जाए जिससे कोरोना वायरस अचानक कमज़ोर पड़ जाए  या दो सप्ताह की तेज़ गर्मी उसे कमज़ोर कर दे।

बारानोवा ने कहा कि कभी कभी अमरीका में अप्रैल के पहले हफ़्ते में ही तेज़ गर्मी शुरू हो जाती है, अगर एसा हो जाए और वायरस तेज़ धूप की वजह से सूख जाए तब शायद यह महामारी रुकेगी। उन्होंने कहा कि तेज़ धूप के साथ ही कोई चमत्कार इस वायरस को कमज़ोर कर दे ताकि यह जानलेवा न रह जाए।

बारोनोवा ने कहा कि वर्तमान स्थिति बाक़ी रहती है तो जनजीवन का बहाल हो पाना बहुत कठिन होगा।