28 मार्च 2020 - 13:22
कोरोना से मुक़ाबले के लिए ईरान के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट अमरीकी प्रतिबंध हैंः रूस

रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने ईरान में कोरोना वायरस की जारी स्थिति को अमरीकी प्रतिबंधों का कारण बताया और ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को समापत करने की मांग की।

रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने साप्ताहिक प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान जो वीडियो कांफ़्रेंस द्वारा हुई, कहा कि मास्को, वाशिंग्टन से मांग करता है कि वह ईरान के विरुद्ध अमानवीय प्रतिबंधों को कोरोना वायरस से मुक़ाबला करने की मार्ग में रुकावट हैं, ख़त्म करे।

इससे पहले रूस के अन्य अधिकारियों ने भी हालिया सप्ताह के दौरान ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की थी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान के विरुद्ध जारी अमरीकी प्रतिबंधों की समाप्ति की मांगों और दबावों के बावजूद अमरीकी अधिकारी, ईरान के विरुद्ध एक पक्षीय प्रतिबंधों को समाप्त करने का इनकार कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि हालिया सप्ताहों में तुर्की, रूस, पाकिस्तान, और चीन सहित विश्व के विभिन्न देशों और संगठनों ने अमेरिका का आह्वान किया है कि वह ईरान के खिलाफ अपने एक  पक्षीय और ग़ैर कानूनी प्रतिबंधों को समाप्त कर दे।

अमेरिका के ग़ैर कानूनी और अन्यायपूर्ण प्रतिबंध इस बात का कारण बने हैं कि ईरानी जनता को विशेषकर कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए बहुत सी चिकित्सा सुविधायें और दवायें नहीं मिल पा रही हैं।