उन्होंने लॉकडउन को लेकर कहा कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के यह फ़ैसला लिया। पी चिदंबरम ने पूछा है कि आखिर लॉकडाउन में अपने घरों की ओर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें क्या कर रही हैं?
पी चिदंबरम ने शुक्रवार को ट्ववीट किया कि केंद्र और राज्य सरकारें उन प्रवासी श्रमिकों के बारे में क्या कर रही हैं, जिन्हें शहरों और क़स्बों को छोड़ने की अनुमति दी गई थी और जो अपने गांवों में वापस जाने का रास्ता तलाश रहे हैं?'
वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाली बसों या पैदल गांवों में वापस जाने से लॉकडाउन में काफ़ी गिरावट आई है। यह सरकारों की बिना तैयारी का एक और संकटपूर्ण उदाहरण है।