मलेशिया के शाही महल के अधिकारी अहमद फ़ाज़िल शम्सुद्दीन ने गुरुवार को बताया कि देश के नरेश अब्दुल्लाह रियायतुद्दीन अलमुसतफ़ा बिल्लाह शाह इसी तरह रानी अलहाजा अज़ीज़ा अमीना मैमूना इसकंदरिया होम आइसोलेशन में चले गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि दोनों की टेस्ट रिपोर्ट तो नेगेटिव आई है लेकिन दोनों ने आइसोलेशन में रहने का फ़ैसला किया है।
बुधवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्ज़ के आवास के प्रवक्ता ने बताया था कि प्रिंस चार्ल्ज़ कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं।
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल भी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद होम आइसोलेशन में चली गई है क्योंकि उनको वैक्सीन लगाने वाले डाक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प भी कोरोना का टेस्ट करवा चुके हैं, अमरीकी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स और उनकी पत्नी ने भी कोरोना का टेस्ट दिया क्योंकि उनके कार्यालय में काम करने वाला अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाया गया था।
अमरीका के रक्षा मंत्री मार्क इस्पर और उपमंत्री को भी आइसोलेशन में भेजा गया। अमरीकी सेना के भीतर भी बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित सैनिक हैं जिनको लेकर अमरीका की चिंता बढ़ गई है।
नार्वे के नरेश हेराल्ड फ़िफ्थ और रानी तथा परिवार के सभी लोग होम आइसोलेशन में गए।
कैनेडा के प्रधनमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी कोरोना से संक्रमित हो गईं जिसके बाद ट्रुडो आइसोलेशन में चले गए।
ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के वरिष्ठ सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती, उप राष्ट्रपति मासूमा इब्तेकार, उप स्वास्थ्य मंत्री ईरज हरीरची कोरोना की चपेट में आए।
आस्ट्रेलिया के गृह मंत्री को कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।