25 मार्च 2020 - 12:46
ईरान में 9 हज़ार से अधिक मरीज़ों का सफल इलाज, 24 घंटे में 143 की मौत

ईरान में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या लगभग 27,017 हो गई है जिनमें से लगभग 9 हज़ार से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है जबकि पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 143 लोग मर गए हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपूर ने बताया है कि अबतक देश में 27,017 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 9,625 लोगों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अबतक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण 2077 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पूरे देश में चार करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का चेकअप किया जा चुका है।

कोरोना वायरस चीन के अलावा दुनिया के 194 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है।  अंतिम सूचना के अनुसार इस वायरस से पूरी दुनिया में 4 लाख 16 हज़ार 401 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरी दुनिया में एक लाख 1 हज़ार 90 से अधिक लोगों का सफल उपचार किया जा चुका है जबकि 18 हज़ार 507 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। चीन में इस वायरस से 3,281, इटली में 6,820, स्पेन में 2,696, फ़्रान्स में 1100, अमरीका में 711, ब्रिटेन में 422, दक्षिणी कोरिया में 120, हॉलैंड में 213, जर्मनी में 149, स्वीज़रलैंड में 86, बेल्जियम में 88, और जापान में 45 लोग मारे जा चुके हैं।