जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे और इंटरनैशनल ओलंपिक कमेटी के प्रमुख थामस बैच ने मंगलवार को टेलीफ़ोन पर बात की जिसमें यह सहमति बनी कि खेल प्रतियोगिता को टाल दिया जाना बेहतर है।
टेलीफ़ोनी वार्ता के बाद आबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह ओलंपिक खेलों को एक साल टालने के प्रस्ताव से सहमत हैं अब टोक्यो ओलंपिक 2021 के गर्मी के मौसम में आयोजित होंगे।
यह 124 साल के इतिहास में पहला मौक़ा है कि जब शांति के समय ओलंपिक खेलों को टाला गया है।
कई देशों की ओलंपिक टीमों ने पहले ही एलान कर दिया था कि यदि टोक्यो ओलंपिक 2020 को टाला नहीं जाता तो वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगी।