फ़्रांस में ईरान के राजदूत बहराम क़ासमी ने अपने ट्वीटर पेज पर रविवार की सुबह डाक्टर्ज़ विदाउट बॉडर्ज़ नामक अंतर्राष्ट्रीय संगठन की ओर से ईरान में कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने के लिए डाक्टरों की एक टीम, फ़ील्ड हास्पिटल और चिकित्सा उपकरणों और सामानों के साथ पहला चार्टर विमान फ़्रांस के शहर बोरदो से तेहरान के लिए रवाना हो गया है।
ईरानी राजदूत ने कहा कि एक ऐसे समय में कि जब कोरोना से से पूरी दुनिया में हलचल और परेशानी है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग और एकजुटता बहुत आवश्यक है। कोरोना वायरस इस समय दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी वाले देशों तक पहुंच गया है और दुनिया के 185 देश अब तक इसके शिकार हो चुके हैं।