21 मार्च 2020 - 16:17
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के लगभग 300 मामले, पाकिस्तान में 533

भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के आंकड़ों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में शनिवार को ही 44 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार पूरे भारत में 302 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 269 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से 23 ठीक हो चुके हैं जबकि चार की मौत हो गई है। कोरोना वायरस भारत के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और अगले दिनों में इसके अधिक फैलने की आशंका जताई जा रही है। भारत सरकार ने रविवार को जनता कर्फ़्यू की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की है कि वे दिन भर घर के अंदर रहें और बाहर न निकलें। इसके अलावा सैकड़ों रेलगाड़ियों व उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

 

दूसरी ओर पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस से संक्रण के अब तक 533 मामले सामने आ चुके हैं। इस देश में कोविड-19 कम से कम 3 लोगों की जान ले चुका है। पाकिस्तान की सरकार ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को दो हफ़्तों के लिए रद्द कर दिया है। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष ने भी सशस्त्र बलों को नागरिक अधिकारियों की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है।