रूसी समाचार एजेन्सी स्पूतनिक ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान ने पहले रोगी का पता चलते ही कोरोना के बारे में सूचना आम कर दी और इस सिलसिले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की गयी।
स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी ने बताया है कि ईरान ने कोरोना वायरस के फैलाव से पहले दसियों लाख मॉस्क ब्रिटेन से खरीदे थे लेकिन ब्रिटेन ने ईरान पर प्रतिबंध का बहाना बना कर, खरीदे हुए मॉस्क ईरान के हवाले करने से इन्कार कर दिया।
ईरान के डिप्टी स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रईसी ने कहा है कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए इस समय कोविड-19 के पूरी दुनिया में फैलाव का केन्द्र यूरोप और इटली है।
उन्होंने कहा कि ज़रा कुछ युरोपीय देशों पर ध्यान दें, उन पर प्रतिबंध भी नहीं लगे हैं फिर भी कोरोना से खिलाफ जूझते दिखायी दे रहे हैं।
ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अगर इसी तरह से देश वासी ध्यान देते रहे और सहयोग करते रहे तो हम जून के तीसरे हफ्ते तक ईरान से कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।