ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब तक देश में लगभग साढ़े 19 हज़ार 644 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से अब तक 1 हज़ार 433 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री अली रज़ा रईसी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लगभग एक तिहाई लोगों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस समय देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 19,644 है जबकि 6,745 लोगों का उपचार करके उन्हें घर वापस भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 149 लोग कोविड-19 के कारण मर चुके हैं और मरने वालों की कुल संख्या 1,433 हो गई है।
कोरोना वायरस चीन के अलावा दुनिया के 175 देशों तक पहुंच चुका है और अंतिम सूचना के अनुसार इस वायरस से पूरी दुनिया में 2 लाख 43 हज़ार 190 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 85 हज़ार 115 से अधिक लोगों का सफल उपचार किया जा चुका है जबकि 10,285 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। चीन में इस वायरस से 3,248, इटली में 3,405, स्पेन में 1002, फ़्रान्स में 272, अमरीका में 150, ब्रिटेन में 144, दक्षिणी कोरिया में 94, हॉलैंड में 58 और जापान में 32 लोग मारे जा चुके हैं।