तालवी प्रधानमंत्री जोज़ीबी कोंटी ने सोमवार को कहा कि इटली में अभी कोरोना वायरस की महामारी अपने पीक पर नहीं पहुंची है आने वाले हफ़्तों में बहुत बड़ा ख़तरा हमारे सामने होगा।
ज्ञात रहे कि रविवार की शाम को घोषणा की गई थी कि पिछले 24 घंटों में इटली में कोरोना से 368 मौते हुईं जो एक दिन में कोरोना से होने वाली सबसे अधिक मौते हैं। इटली में रविवार की शाम तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 25 हज़ार थी।
चीन के बाद इटली में कोरोना ने सबसे अधिक तबाही मचाई है।