16 मार्च 2020 - 16:43
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि चार हज़ार 996 लोग ठीक होकर अस्पतालों से अपने -अपने घरों को जा चुके हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कम 6 हज़ार 500 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपूर ने पत्रकारों से वार्ता में कहा है कि जो 14 हज़ार 991 लोग ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे खेद के साथ कहना पड़ता है कि उनमें से अब तक 853 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं जबकि चार हज़ार 996 लोग ठीक होकर अस्पतालों से अपने -अपने घरों को जा चुके हैं।

ईरानी सरकार ने लोगों और सशस्त्र सेना की जो सहायता ली है उसकी वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का शीघ्र पता लगा कर उन्हें तुरंत दूसरे व्यक्तियों से अलग कर दिया जाता है और ईरान के समस्त वर्गों के लोग कोरोना वायरस से मुकाबले के अभियान में भाग ले रहे हैं जिससे यह प्रक्रिया तीव्र गति से जारी है।

प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरी दुनिया में 150 से अधिक देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है।

ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस का पहला मामला वर्ष 2019 के दिसंबर महीने में चीन के वुहान नगर में सामने आया था और इस समय विश्व के 150 से अधिक देशों में य

ह वायरस फैल चुका है और इस समय पूरी दुनिया में एक लाख 71 हज़ार अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से लगभग 78 हज़ार ठीक हो चुके हैं जबकि कम से कम 6 हज़ार 500 लोगों की मौत हो चुकी है।