16 मार्च 2020 - 16:40
अमरीका की चालाकी, मौक़े का फ़ायदा उठाकर कर रहा है यह काम?

अमरीकी ऊर्जा मंत्रालय ने डोनल्ड ट्रम्प के कहने पर कच्चे तेल का भंडारण शुरु कर दिया है।

ब्लूमबर्ग न्यूज़ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में कच्चे तेल के मूल्य गिरने के बाद अमरीकी ऊर्जा मंत्रालय ने कच्चे तेल का भंडारण शुरु कर दिया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि देश के रणनैतिक पेट्रोलिम भंडार में, कच्चे तेल जमा करने का काम तेज़ी के साथ शुरु कर दिया जाए।

अमरीकी ऊर्जा मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह तेल की ख़रीदारी की मांग शीघ्र ही पेश कर देगा।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को देश की ऊर्जा से संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों को आदेश दिया था कि तेल की मंडी में मूल्यों में गिरावट से लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक तेल की ख़रीदारी करें।

ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल के मूल्यों में निरंतर गिरावट आ रही है। 1970 के दशक में अरबों के तेल पर प्रतिबंधों के बाद अमरीका ने तेल के रणनैतिक भंडार स्थापित किए। इन भंडारों मं 71 करोड़ 35 लाख बैरल तेल रखने की गुंजाइश पायी जाती है। इसके साथ ही इस समय मैक्सिको खाड़ी में मौजूद नमक की गुफाओं में भी तेल के गोदामों में 63 करोड़ 5 लाख बैरल तेल मौजूद है।