15 मार्च 2020 - 17:21
बिन सलमान की आत्मघाती नीतियों के कारण आरामको का लाभ घटा 21 प्रतिशत

विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी आरामको के 2019 के लाभ में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको के सीईओ अमीन नासिर ने बताया है कि बीते साल उसके शुद्ध लाभ में 21 प्रतिशत की कमी हुई है।

उनका कहना था कि आरामको कंपनी ने कोरोना वायरस के फैलाव के कारण 2020 में अपने ख़र्चों को कम करने की योजना बनाई है।   सऊदी अरब के शेयर बाज़ार को भेजी सूचना में आरामको ने बताया है कि पिछले साल उसका शुद्ध लाभ 88.2 अरब डालर रहा जो सन 2018 में 111.1 अरब डालर था।  आरामको की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी के मुनाफ़ा घटने का मुख्य कारण कच्चे तेल के मूल्यों में गिरावट और उत्पादन में कमी है।

हालांकि बहुत से जानकारों का यह कहना है कि न केवल आरामको बल्कि सऊदी अरब को वर्तमान समय में जिन समस्याओं का सामना हैं उनका मुख्य कारण इस देश के युवराज  बिन सलमान की आत्मघाती नीतियां हैं जिनके आलोचकों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है।