इराक़ी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को तड़के अमरीकी लड़ाकू विमानों को आसमान में उड़ानें भरते हुए देखा गया है।
हशदुश्शाबी के ठिकानों पर अमरीका के हवाई हमलों में होने वाले किसी तरह के नुक़ासन की अभी कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
इराक़ी एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि पवित्र शहर कर्बला में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर भी अमरीकी लड़ाकू विमानों ने बम गिराए हैं।
पेंटागन ने एक बयान जारी करके कहा है कि अमरीका ने यह हमले कतायब हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर जवाबी कार्यवाही के रूप में किए हैं।
कतायब हिज़्बुल्लाह इराक़ी स्वयं सेवी फ़ोर्स हशदुश्शाबी का भाग है, जिसने इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश को पराजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बुधवार की रात, बग़दाद के निकट स्थित ताजी सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमलों में अमरीका और ब्रिटेन के 4 सैनिक मारे गए थे, जबकि 26 अन्य घायल हो गए थे।