ईरान के स्वास्थ्यमंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहांनपूर ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में अब तक 10 हज़ार से अधिक लोग ख़तरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उनका कहना था कि खेद की बात यह है कि अब तक 429 लोग इस घातक वायरस की वजह से जान की बाज़ी हार गये।
ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 120 से अधिक देशों में फैल गया है।
अब तक दुनिया में इस वायरस से 1 लाख 26 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की तादाद 4600 हो चुकी है। इसी तरह पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की तादाद लगभग 68 हज़ार है।