तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने रोयटर्ज़ के हवाले से रिपोर्ट दी कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाओ लीजियान ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पेज पर यह संदेह जताया कि कोरोना वायरस चीन लाने में अमरीकी सेना का हाथ हो सकता है।
प्रवक्ता ने कई सवाल दाग़े, उन्होंने लिखा कि अमरीका में पहले पेशेंट का कब पता चला? वहां कितने लोग इस वायरस से संक्रमित हुए? संक्रमित लोगों को रखे जाने वाले अस्पतालों के नाम क्या हैं? इस बात की संभावना है कि अमरीकी सेना ने इस महामारी को चीन के वुहान शहर में पहुंचाया हो।
प्रवक्ता ने आगे लिखा कि पारदर्शी रहिए! अपने आंकड़े सामने रखिए! आप पर एक स्पष्टीकरण कर्ज़ है!
चीन में सोशल मीडिया के स्तर पर उस समय कोरोना वायरस फैलने की शुरूआत अमरीका से होने का मुद्दा उठा जब जापान के आसाही टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी कि अमरीका के सेंटर्ज़ फ़ार डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन सीडीसी ने हाल ही में कहा है कि यह संभवना है कि हालिया महीनों के दौरान जिन दस हज़ार से अधिक लोगों की जानें अमरीका में इनफ़्लुएन्ज़ा के चलते गई हैं उनमें से कुछ कोरोना वायरस के कारण मरे हों।