11 मार्च 2020 - 17:00
कोरोना से बचने के लिए यूएन ने उठाया एहतियाती क़दम, आम लोगों के लिए मुख्यालय बंद करने का फ़ैसला

कोरोना वायरस के मद्देनज़र न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

इस्ना के मुताबिक़, यूएन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण का ज़िक्र करते हुए कहा है कि वह कार्यकारिणी वर्ग के कर्मचारियों की तादाद कम करना और आम लोगों की इस मुख्यालय में आवाजाही को रोकना चाहता है।

इसी संदर्भ में यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजैरिक ने कहाः "जैसा कि यूएन महासचिव ने कहा है कि कर्मचारियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य प्राथमिकता रखती है। यूएन हालात पर निकट से नज़र रखे हुए है और मौजूदा हालात के आधार पर ज़रूरी क़दम उठाएगा।"

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में अब तक कोई भी कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित नहीं पाया गया।

ग़ौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह फैसला अमरीका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र लिया है।

इस वायरस से संक्रमण का पहला केस 2019 के आख़िर में चीन के वुहान शहर में सामने आया।

ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनिया में 1 लाख 16 हज़ार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें लगभग 64 हज़ार ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं

इस वायरस से अब तक 4000 लोगों की मौत हो चुकी है।