10 मार्च 2020 - 14:02
ब्रिटेन में स्वेच्छा से कोरोना वायरस में ग्रस्त होने पर 3 लाख से अधिक का इनाम!

ब्रिटेन, उन लोगों को साढ़े तीन हज़ार का इनाम दे रहा है जो खुद से आगे बढ़ कर कोरोना वायरस का शिकार बन जाएं।

   डेली मेल के अनुसार, ब्रिटेन में एक प्रयोगशाला कोरोना के वैक्सिन के परीक्षण के लिए कम से कम 24 लोगों की तलाश में है जिन्हें कोरोना वायरस लगाया जाए। इन लोगों को 2 हफ्ते तक सब से अलग थलग रखा जाएगा और इसके लिए उन्हें साढ़े तीन हज़ार पौंड अदा किये जाएंगे।

ब्रिटेन मे कोरोना वायरस बढ़ी तेज़ी से फैल रहा है और कोरोना से संबधिंत  अफवाहों को रोकने की भी विशेष व्यवस्था की गयी है।

     ब्रिटेन में पिछले हफ्ते से कोरोना का फैलाव तेज़ी के साथ शुरु हुआ जिसकी वजह से दुकानों से बहुत से सामान गायब हो गये हैं। ब्रिटेन के  प्रधानमंत्री ने इस देश के स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश के विपरीत अब भी यही कहा है कि हम पहले चरण में है लेकिन इसके साथ ब्रिटेन ने कोरोना से मुकाबले के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी करना शुरु कर दिया है।