डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों ने अपने विशेषज्ञों की एक टीम के साथ ईरान के अस्पतालों का दौरा किया और वहां बीमारों के इलाज की प्रक्रिया की समीक्षा की।
प्रतिनिधियों का कहना है कि ईरान में इलाज की बेहतरीन सुविधाएं मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि कोरोना हो या कोई और संक्रामक बीमारी उसके नियंत्रण में सबसे महत्वपूर्ण तरीक़ा संबंधित संस्थाओं और आम जनता के बीच तालमेल और सहयोग होता है और ईरान में हम यह चीज़ बहुत अच्छी स्थिति में देख रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों ने ईरानी डाक्टरों का आभार जताया और कहा कि ईरान के पास कोरोना वायरस सहित हर प्रकार की संक्रामक बीमारी की रोकथाम की भरपूर क्षमता है और ईरान ने संकट सामने आने के समय अपनी इस क्षमता का परिचय दिया है।