9 मार्च 2020 - 18:37
कोरोना वायरस को अमरीका का अगला राष्ट्रपति क्यों होना चाहिए? अमरीकी लेखक माइका कर्टिस

सुपर ट्यूज़्डे के परिणामों के साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि जो बाइडेन, डोनल्ड ट्रम्प को हरा भी सकेंगे या नहीं।

कुछ अन्य लोगों को यही चिंता बर्नी सैंडर्स के बारे में हैं। लेकिन यह समय इससे भी अधिक विषय के बारे में चिंता करने का है, और वह है कोरोना वायरस।

अमरीका में सही राजनीतिक क्रांति का यही समय है। डेमोक्रेट्स को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ स्थिर नीतियों की ज़रूरत है। उन्हें लक्ष्य सामने रखकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है। ख़ैर, वायरस के अलावा यह और क्या हो सकता है? विशेष रूप से, कोरोना वायरस।

कोरोनो वायरस पहले ही अपनी उपलब्धियों के लिए दुनिया भर में इतना नाम कमा चुका है। उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि क्या अच्छा है औ क्या बुरा। वह लोगों को बीमार बनाता है, उनमें भय उत्पन्न करता है और कभी-कभी उनकी जान भी ले लेता है। यही कुछ अमरीकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने वाले भी करते रहे हैं। राजनीति में कोई ठोस संदेश देना अच्छा समझा जाता है। अमरीकी राजनीति में इससे अधिक ठोस संदेश और क्या हो सकता है! यहां इस बात का उल्लेख करने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आप सिर्फ़ अमरीकी विदेश नीति और ईरान पर एक नज़र डाल लें।

ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के आर्थिक प्रतिबंध बिल्कुल वही काम कर रहे हैं, जो दुनिया भर में कोरोना वायरस कर रहा है। अमरीकी आर्थिक आतंकवाद लोगों के लिए तरह तरह की कठिनाईयां उत्पन्न कर रहा है और ज़रूरी दवाईयों के अभाव में कितने ही रोगियों की जानें जा रही हैं।

इसके बाद अमरीकी सरकारों के लिए चीनी अर्थव्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। ट्रम्प की ट्रेड वार अमरीका की हालिया विदेश नीति में एक मुख्य मुद्दा रहा है। लेकिन इसके लिए अमरीकियों को कुछ अधिक तेज़ी से आगे बढ़ने की ज़रूरत थी! उन्हें कोरोना वायरस की ज़रूरत थी! यह विचार योग्य बिंदू है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान, चीन की अर्थव्यवस्था को कोरोनो वायरस की तुलना में क्या किसी और चीज़ ने नुक़सान पहुंचाया है? नहीं, आख़िरकार इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अमरीकी अगर किसी पर सबसे अधिक भरोसा कर सकते हैं तो वह कोरोना वायरस ही है। कोरोनावायरस चीन के विकास को रोके रखने की गारंटी दे सकता है।

अमरीका की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए तो यह स्पष्ट है कि बाइडेन और सैंडर्स ट्रम्प को हराने की योग्यता नहीं रखते हैं। केवल कोरोना वायरस ही अमरीकी जनता को इस सनकी इंसान से मुक्ति दिला सकता है। इसलिए अमरीकी जनता को कोरोना वायरस को वोट देना चाहिए। इसलिए कि ऐसी हालत में सबसे बुरी स्थिति यह हो सकती है कि सभी उसका शिकार बन जायें। (Micah Curtis, rt.com)