अलजज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधों का सामना करने वाले देशों में बांग्लादेश, चीन, मिस्र, भारत, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फ़िलिपीन, दक्षिणी कोरिया, श्रीलंका, ईरान, इराक़, सीरिया और थाईलैंड शामिल हैं।
क़तर के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस फ़ैसले में इन देशों के लोगों पर वीज़ा, आवासीय या वर्क परमिट रखने वाले या अस्थाई रूप से आने वाले भी शामिल हैं।
बयान में क़तरी नागरिकों को इन देशों की ग़ैर ज़रूरी यात्रा न करने का भी निर्देश दिया गया है।
यह बयान ऐसे समय में सामने आया है कि जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में 3 अन्य मामलों की पुष्टि की जिसके बाद क़तर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कुल मिलाककर 15 हो गयी है।
नये मामले सारे विदेशियों के थे जो एक अपार्टमेंट में रह रहे थे। दूसरी ओर सऊदी अरब ने 9 देशों के लिए ज़मीनी और हवाई यात्रा बंद कर दी है।
रायटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियां कम होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की मांग 2020 में एक दशक में पहली बार सबसे कम सतह पर आ सकती है।