8 मार्च 2020 - 17:18
इराक़ से अमरीकी व ब्रितानी राजदूत को निकाल बाहर किया जाएः वरिष्ठ इराक़ी धर्मगुरू

इराक़ के एक वरिष्ठ धर्मगुरू ने अपने देश से अमरीका व ब्रिटेन के राजदूतों को बाहर निकालने की मांग की है।

आयतुल्लाह शैख़ जवाद अलख़ालेसी ने एक ट्वीट करके अमरीका व ब्रिटेन के दूतावासों पर इराक़ में निरंकुशता, अनैतिकता व नग्नता फैलाने का आरोप लगाया है और इन दोनों देशों के राजदूतों को देश से बाहर निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम धर्मगुरुओं विशेष कर वरिष्ठ शिया धर्मगुरुओं व बुद्धिजीवियों के लिए ज़रूरी है कि वे इराक़ में निरंकुशता, नग्नता व अनैतिकता का प्रसार करने वाले अमरीका व ब्रिटेन के दूतावासों की निंदा करें क्योंकि यह इराक़ी जनता की धार्मिक आस्थाओं के ख़िलाफ़ है और देश की संप्रभुता का उल्लंघन है।

 

शैख़ ख़ालेसी ने लिखा है कि इन दोनों देशों के दूतावास, इस संबंध में क़ानूनी समझौतों का बहाना बना कर इस प्रकार के अनैतिक क़दम उठा रहे हैं। उन्होंने इराक़ी जनता की इंसानी मान्यताओं और अधिकारों के हनन में स्पष्ट रूप से भाग लेने के कारण अमरीका व ब्रिटेन के राजदूतों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।