8 मार्च 2020 - 17:13
भारतः चरमपंथी हिंदुओं के दबाव पर ईसाई क़ब्रिस्तान से मूर्ति हटाई गई!

भारत में चरमपंथी हिंदू, सरकार के भी क़ाबू से बाहर दिखाई दे रहे हैं या शायद सरकार उन्हें जान बूझकर निरंकुश बना रही है क्योंकि जिन राज्यों में प्रशासन भाजपा के हाथ में है वहां चरमपंथी हिंदू ज़्यादा निरंकुश होते दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली दंगों में भयानक तांडव करने के बाद अब कर्नाटक में चरमपंथी हिंदुओं की उद्दंडता की ख़बर सामने आ रही है। राज्य की राजधानी बंगलुरू से सूचना है कि चरमपंथी हिंदुओं के दबाव पर क़ब्रिस्तान के भीतरी रास्ते पर स्थापित 12 फ़ुट लंबी मूर्ति को हटा दिया गया।

बंगलुरू के आर्च बिशप पीटर मचाडू ने स्थानीय पुलिस की ओर से ग्रामीण ज़िले में ईसाई क़ब्रिस्तान की जगह पर स्थापित मूर्ति को हटाने की आलोचना की।

उन्होंने बताया कि हिंदू चरमपंथियों ने इस मूर्ति पर आपत्ति जताई और ईसाई समुदाय के लोगों को क़ब्रिस्तान के क़रीब आने पर गंभीर ख़मियाज़ा भुगतने की धमकी भी दी।

आर्च बिशप पीटर मचाडू ने कहा कि यह बहुत खेदजनक है कि पुलिस ने कुछ चरमपंथी हिंदुओं के दबाव में आकर मूर्ति को हटा दिया। उन्होंने कहा कि यह हरकत भारतीय संविधान में सभी धर्मों को दी गई आज़ादी के विपरीत है।

कर्नाटक में इस समय भाजपा की सरकार है।