5 मार्च 2020 - 14:14
सीरिया पर हमले में तुर्की और इस्राईल के समान लक्ष्य हैंः अंसारुल्लाह

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनैतिक कार्यालय के सदस्य ने कहा है कि सीरिया पर इस्राईल और तुर्की के हमले का मुक़सद, इस देश की सेना को नुक़सान पहुंचाने और आतंकवादियों के समर्थन के लिए है।

यमन के जनांदोलन के वरिष्ठ नेता मुहम्मद अलबुख़ैती ने कहा कि सीरिया पर तुर्की और इस्राईल के हमले का एक अन्य लक्ष्य यह है कि दमिश्क़ ने कभी कभी इस्राईल को आधारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और फ़िलिस्तीन के मुद्दे से पीछे नहीं हटा है।

ज़ायोनी शासन ने जो हमेशा से ही सीरिया की सेना और उसके ठिकानों को निशाना बनाता रहता है, हाल ही में सीरिया पर अपने हमले तेज़ कर दिए हैं। 

तुर्की की सेना ने भी इदलिब में बड़ी संख्या में अपने सैनिकों के मारे जाने के बाद इस अपमान से बचने के लिए सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों के समर्थन के लिए सैन्य चढ़ाई कर रखी है।